मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर मोतिहारी में बदलेगा ट्रैफिक रूट
1 से 3 सितंबर तक कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
4 प्रवेश गेट
गांधी मैदान
7 पार्किंग
अलग-अलग व्यवस्था
24 ड्रॉप गेट
प्रमुख स्थानों पर
डायवर्जन
कई प्रमुख मार्ग
सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते के सामने
सर्किट हाउस एवं लुंबिनी भवन के बीच
सर्किट हाउस एवं लुंबिनी भवन के बीच
लुंबिनी भवन के सामने
- प्रेक्षागृह परिसर में वीवीआईपी वाहनों के लिए।
- पुलिस लाइन गेट के सामने गांधी मैदान में वीआईपी वाहनों के लिए।
- गांधी मैदान, लुंबिनी भवन के सामने बड़े वाहनों के लिए।
- सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते के विपरीत गांधी मैदान में छोटे वाहनों के लिए।
- प्रेक्षागृह के पश्चिम जज कॉलोनी के कैंपस स्थित खाली मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वालों के छोटे वाहनों के लिए।
- पोस्ट ऑफिस ग्राउंड में मोटरसाइकिल पार्किंग।
- उत्पाद कार्यालय कैंपस में मोटरसाइकिल पार्किंग।
प्रमुख वैकल्पिक मार्ग
बरियारपुर
छतौनी
गांधी चौक
चर्खा पार्क
जानपुल
🔴 बरियारपुर ➜ छतौनी
बरियारपुर के तरफ से कचहरी चौक की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर से छतौनी की तरफ मोड़ा जाएगा।
🟠 चीनी मिल ➜ बरियारपुर
चीनी मिल के तरफ से कचहरी चौक की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।
🟡 रामसन प्लाजा ➜ बरियारपुर
रामसन प्लाजा के तरफ से सदर अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।
🟢 रघुनाथपुर ➜ चांदमारी
रघुनाथपुर के तरफ से सदर अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को चांदमारी की तरफ मोड़ा जाएगा।
🔵 रघुनाथपुर ➜ चांदमारी
रघुनाथपुर के तरफ से बलुआ चौक की ओर आने वाले वाहनों को चांदमारी की तरफ मोड़ा जाएगा।
🟣 हरदिया ➜ DAV मोड़
हरदिया के तरफ से आने वाली गाड़ियों को DAV मोड़ की तरफ मोड़ा जाएगा।
🟠 दुर्गा चौक ➜ छतौनी
दुर्गा चौक से चीनी मिल की तरफ आने वाले वाहनों को छतौनी की तरफ मोड़ा जाएगा।
01. बलुआ पुल/बलुआ चौक ➜ बरियारपुर
चांदमारी, जानपुल, अवध चौक से होकर बरियारपुर की तरफ जाने के लिए इस रूट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
02. मझुराहा ➜ राजा बाजार/सदर अस्पताल
हरदिया पुल से DAV मोड़ होते हुए बरियारपुर और छतौनी की तरफ का रूट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
03. बरियारपुर/हवाई अड्डा/चीनी मिल ➜ राजा बाजार
छतौनी, गांधी चौक, टाउन थाना गोलंबर, चर्खा पार्क होते हुए जानपुल का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकेगा।
04. कचहरी से लौटने वाले वाहन
रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे वाले रास्ते से V-मोड़ होते हुए बलुआ की तरफ के रूट का इस्तेमाल करेंगे।
⚠️ कचहरी जाने वालों के लिए खास सूचना
कचहरी कार्य के लिए जाने वाले सरकारी/निजी वाहन दोपहर 1 बजे तक पूर्ववत जा सकेंगे।
इसके बाद कचहरी कार्य के लिए जाने वाले सभी वाहन बलुआ पुल की तरफ आकर रजिस्ट्री कार्यालय की तरफ से जा सकेंगे।
बरियारपुर की तरफ से राजा बाजार की तरफ जाने वाले वाहन छतौनी चौक, गांधी चौक, टाउन थाना गोलंबर, चर्खा पार्क स्टेशन होते हुए जा सकेंगे।
कचहरी कार्य करके लौटने वाले वाहन रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे वाले रास्ते से V-मोड़ होते हुए बलुआ की तरफ जा सकेंगे।
