पटना : बिहार पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 37 SDPO, DSP और ASP स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। 6 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, साइबर क्राइम, STF, विशेष शाखा, रेल और यातायात समेत विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
तबादले में मोतिहारी के अरेराज SDPO रवि कुमार का भी नाम शामिल है। उन्हें अरेराज SDPO के पद से हटाकर विशेष शाखा, पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
37 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
| क्रम | अधिकारी | वर्तमान पद/स्थान | नई पोस्टिंग |
|---|---|---|---|
| 1 | राज कुमार साह | SDPO सदर, आरा | पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना |
| 2 | आनंद कुमार पाण्डेय | SDPO सदर, बेगूसराय | ASP, आर्थिक अपराध इकाई, पटना |
| 3 | अशोक कुमार दास | SDPO दाउदनगर, औरंगाबाद | ASP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना |
| 4 | अजय कुमार सिंह | SDPO सदर-1, सिवान | ASP, विशेष शाखा, पटना |
| 5 | संजय कुमार झा | ASP, सिवान | ASP, विशेष शाखा, पटना |
| 6 | संजय कुमार पाण्डेय | SDPO सदर, समस्तीपुर | ASP, बीपीटीसी-1, पटना |
| 7 | प्रवेंद्र भारती | SDPO सदर, मधेपुरा | ASP, आर्थिक अपराध इकाई, पटना |
| 8 | विभाष कुमार | SDPO त्रिवेणीगंज, सुपौल | ASP, बीपीटीसी-7, कटिहार |
| 9 | संजीव कुमार | SDPO महुआ, वैशाली | ASP, बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल |
| 10 | सुनील कुमार पाण्डेय | SDPO वजीरगंज, गया | DSP, विशेष सुरक्षा दल, पटना |
| 11 | मुकेश कुमार ठाकुर | SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा | DSP, साइबर क्राइम, मुंगेर |
| 12 | आलोक कुमार | SDPO सदर, सहरसा | DSP, रेल, जमालपुर |
| 13 | रोशन कुमार गुप्ता | DSP, रेल, समस्तीपुर | DSP, यातायात, सिवान |
| 14 | सौरभ जायसवाल | SDPO बोधगया, गया | DSP मुख्यालय, पूर्णिया |
| 15 | अविनाश कुमार | SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा | DSP, साइबर क्राइम, किशनगंज |
| 16 | संजय कुमार जायसवाल | SDPO-1 सदर, बिहारशरीफ | DSP, STF, पटना |
| 17 | संदीप गोल्डी | SDPO धमदाहा, पूर्णिया | DSP, यातायात, रोहतास |
| 18 | अनिल कुमार | SDPO खड़गपुर, मुंगेर | DSP मुख्यालय, बक्सर |
| 19 | दीपक कुमार | SDPO-1 फुलवारी शरीफ, पटना | DSP, साइबर क्राइम, सारण |
| 20 | रजनीश कांत प्रियदर्शी | SDPO-1 सदर, बेतिया | DSP, साइबर क्राइम, लखीसराय |
| 21 | अजय कुमार चौधरी | SDPO-1 नगर, भागलपुर | DSP मुख्यालय, सिवान |
| 22 | आलोक कुमार सिंह-1 | DSP, रेल गया | DSP रक्षित, रोहतास |
| 23 | मिथिलेश कुमार सिंह | DSP रक्षित, पटना | DSP, केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, बिहार, पटना |
| 24 | विपिन नारायण शर्मा | DSP, केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, बिहार, पटना | DSP रक्षित, पटना |
| 25 | ममता प्रसाद | DSP, बीएमपी-8, वाल्मीकिनगर, बगहा | DSP, विशेष शाखा, पटना |
| 26 | बिनीता सिन्हा | SDPO-2 नगर, मुजफ्फरपुर | DSP, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा |
| 27 | अनुराग कुमार | DSP, आर्थिक अपराध इकाई, पटना | DSP, विशेष शाखा, पटना |
| 28 | एम. आदिल बेनाल | DSP, बीपीटीसी-10, पटना | DSP, रेल, समस्तीपुर |
| 29 | रवि शंकर | DSP, साइबर क्राइम, किशनगंज | DSP, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना |
| 30 | राज कुमार-2 | SDPO-2 सदर, छपरा | DSP, विशेष शाखा, पटना |
| 31 | राजेश कुमार | SDPO-2 सदर, गोपालगंज | DSP, यातायात, अरवल |
| 32 | सुरेंद्र कुमार | SDPO वीरपुर, सुपौल | DSP रक्षित, सिवान |
| 33 | गौरी कुमारी | SDPO-2 सदर, सिवान | ASP, आर्थिक अपराध इकाई, पटना |
| 34 | रवि कुमार | SDPO अरेराज, मोतिहारी | DSP, विशेष शाखा, पटना |
| 35 | कन्हैया सिंह | SDPO-2 मसौढ़ी, पटना | ASP, विशेष शाखा, पटना |
| 36 | विनोद कुमार | DSP रक्षित, सिवान | ASP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना |
| 37 | सुरेश प्रसाद सिंह | DSP, बीपीटीसी-7, कटिहार | DSP, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना |
साइबर क्राइम और STF में भी तैनाती
तबादला सूची में साइबर अपराध और विशेष कार्य बल को भी खास महत्व दिया गया है। मुकेश कुमार ठाकुर को मुंगेर में साइबर क्राइम DSP, अविनाश कुमार को किशनगंज में साइबर क्राइम DSP, दीपक कुमार को सारण में साइबर क्राइम DSP और रजनीश कांत प्रियदर्शी को लखीसराय में साइबर क्राइम DSP बनाया गया है। वहीं संजय कुमार जायसवाल को STF, पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आर्थिक अपराध और निगरानी इकाई में कई अधिकारी
आर्थिक अपराध और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में भी कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है। राज कुमार साह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आनंद कुमार पाण्डेय और प्रवेंद्र भारती को आर्थिक अपराध इकाई में ASP की जिम्मेदारी मिली है। अशोक कुमार दास और विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों को भी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में भेजा गया है।
मोतिहारी के अरेराज SDPO रवि कुमार भी बदले
तबादला सूची में पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल के SDPO रवि कुमार का भी नाम है। उन्हें अरेराज से हटाकर विशेष शाखा, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा पदस्थापन
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरण एवं पदस्थापन से प्रभावित अधिकारियों को नई जगह पर योगदान देना होगा। जिन अधिकारियों का अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वे अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान करेंगे। अधिसूचना 6 सितंबर 2026 को जारी की गई है।
