आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेख टोली गाँव मे मदरसा मे पढ़ाने वाली प्राइवेट शिक्षिका सहित तीन लोगो को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। जख्मी तीनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
जख़्मी मे माधोपुर मदरसा की शिक्षिका रोबीना खातून, उसके पिता मुना अंसारी व माँ शामिल है। जिसमे रोबीना व मुना की स्थिति गंभीर है।
मामले मे जख्मी मुना ने थाना मे आवेदन दिया है। उसने बताया कि उनकी पुत्री रोबीना मदरसा मे पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान शेख जलाउद्दीन के दरवाजे पर घेरकर उसके साथ शेख जलाउद्दीन ऊर्फ खेदू, आजमा खातून, कमशिदा खातून, कमरुन नेशा, शेख मनान, गुल अफसा खातून ने मारपीट करने लगे। उसका सर फट गया। उसके चिल्लाने पर बचाने वे अपनी पत्नी के साथ गए। जहाँ दोनों को भी मारपीटकर जख़्मी कर दिया गया। पत्नी के गले से पचास हजार रूपये का सिकड़ी व उनके पॉकेट से 10 हजार रुपया निकाल लिया गया।
इधर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

