वर्ष 2023 मे सेमरा एन एच पर बिरला कम्पनी के कर्मी के साथ किया था लूटपाट.
खास बाते
पकडे गए बदमाश पर चिरैया थाना मे लूट व आर्म्स मामले का दर्ज है एफआईआर.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया पुलिस व एसटीएफ की टीम ने सयुंक्त रूप से छापेमारी कर शहर के छतौनी बस स्टैंड के समीप से 20 हजार के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश सुगौली थाना के बड़ाबौधा गाँव के अख्तर अली का पुत्र असरफ आलम है. वह करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। वह लूट मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त है। अनुशंधान के क्रम में घटना में संलिप्तता उसकी आई थी। बताया जाता है कि 13 मार्च 2023 को करीब साढ़े आठ बजे रात्रि में एन एच 28 पर सेमरा भेला छपरा स्थित पेट्रोल पम्प के समीप हथियार के बल पर बिरला कॉपरेशन लिमिटेड कंपनी के कर्मी वरुण कुमार झा से लैपटॉप व नकद 6590 रुपया की लूट तीन अपराधीयो ने की थी. मामले मे मधुबनी जिला के महरैल गांव के रहने वाले वरुण ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था. फरार रहने के कारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने बदमाश असरफ पर 20 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की थी. छापेमारी टीम मे एएसपी शिवम धाकड़, प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, एसटीएफ व छतौनी पुलिस के जवान शामिल थे. पकड़े गए बदमाश को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
