मंत्री ने कहा, आम लोगो के हित मे दोनों बाजार को नगर पंचायत का मिले दर्जा।
नगर पंचायत का दर्जा होने से मिलेगा रोजगार का अवसर।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के तुरकौलिया बाजार व हरसिद्धि बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान विभागीय कार्यवाही मे जुट गए है। मंत्री के प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने डीएम सौरभ जोरवाल को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र मे मंत्री श्री पासवान ने कहा है कि हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया व हरासिद्धि बाजार मुख्यालय एक महत्वपूर्ण स्थानीय बाजार है। वर्तमान मे आबादी, व्यवसायिक गतिविधिओ व अन्य सेवाएं विकसित होने के कारण नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने के लिए नियमानुसार सभी शर्तो को पूर्ण करता है। नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने से दोनों बाजार का विकास एवं नागरिकरण से संबंधित सुविधाओ का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा है कि जकनसंख्या के आधार पर एवं स्थानीय लोगो के हित मे हरसिद्धि बाजार व तुरकौलिया बाजार को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने से रोजगार का अवसर बढेगा। उन्होंने कहा कि दोनों बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए वे अधीनस्थ विभाग के अधिकारिओ से भी बात करेंगे। मंत्री के इस कार्य पर लोगो मे ख़ुशी है। मंत्री के प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत बनने से बाजार वासियो को मिलेगा बेहतर सुविधा।

हरसिद्धि बाजार और तुरकौलिया बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने कि मांग पत्र डीएम को सौपते मंत्री के प्रतिनिधि दीपक शर्मा।
