स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित उप महापौर लालबाबू प्रसाद व अन्य
पूर्वी चंपारण:
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, बरियारपुर के सहयोग से शहर के बलुआ दुर्गा मंदिर कैंपस में आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 200 से अधिक लोगों की बीपी, शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गयी व टीबी के लक्षण वाले मरीजों के बलगम का सैंपल लिया गया। बताया जाता है कि लगातार 40 दिनों तक चयनित वार्डो में आउटरिच कैंप का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाना है। उपमहापौर लालाबाबू प्रसाद ने बताया कि इससे लोगों को छोटे-मोटे बीमारियों के निदान के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। कैंप में कई प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्स के द्वारा जाँच करते हुए जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपबंध कराई गई। इस दौरान तकरीबन 200 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं लोगों के बीच परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई संसाधनों का भी वितरण किया गया। मौके पर डॉ सुनील कुमार, डॉ शिवम सिन्हा आदि उपस्थित थे।
