Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

रघुनाथपुर पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ एक हथियार तस्कर को पकड़ा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

– हथियार बेचने के फिराक मे आया था तस्कर.
– पुलिस तस्करी मामले मे शामिल अन्य की पहचान मे जुटी.
– पकड़ा गया हथियार तस्कर लक्ष्मीपुर भीमा घाट का है रहने वाला.
——- आशा कुमारी.

मोतिहारी: रघुनाथपुर पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में लक्ष्मीपुर भीमा घाट निवासी मदन राम के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर टुनिया घाट पर एक युवक हथियार बेचने के इरादे से बाइक से पहुंचा है। सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर अजय कुमार बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कमर से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि अजय से पूछताछ जारी है ताकि हथियारों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाला जा रहा है ताकि अन्य संलिप्त लोगों की पहचान हो सके। मामले में एफआईआर दर्ज कर अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks