शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: रिलेक्स कराने की तैयारी पर पचपकड़ी पुलिस का प्रहार, वैगनआर कार से बरामद की 291 लीटर नेपाली शराब, तस्कर हुआ फरार

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
Daily Breakings खबर की तस्वीर

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में 970 बोतल शराब के साथ कार जब्त, फरार तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

मोतिहारी: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतिहारी की पचपकड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पचपकड़ी थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR 01AR 2900) की घेराबंदी की। कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई नेपाली रिलैक्स देसी शराब की कुल 970 बोतलें (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 291 लीटर है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस की दबिश को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ कार को जब्त कर लिया है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी, दरोगा (SI) संजय कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App