मोतिहारी। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में एथलेटिक्स एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मशाल खेल में भी युवाओं से उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में प्रतिभागिता के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।



1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा खेल महोत्सवबताया गया कि सांसद खेल महोत्सव-2026 का आयोजन 1 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मोतिहारी में किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान कबड्डी, एथलेटिक्स, शतरंज, वुशु, जूडो, थांग-ता, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं भारोत्तोलन सहित कुल 13 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव-2026 के संयोजक भानु प्रकाश, सह-संयोजक अरविंद कुमार एवं अप्पु कुमार, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, विपुल आनंद, विजय कुमार राय, गुड़िया रानी, रश्मि कुमारी, धनंजय कुमार, अमित राज, राजन कुमार, श्वेतांजली सहित विभिन्न खेलों के खेल विशेषज्ञ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

