Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

हरसिद्धि पुलिस पर हमला करने वाले छह अभियुक्तों के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार.

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

सरेंडर नही करने पर कोर्ट के आदेश से चलेगी प्रशासन की बुलडोजर.
खास बातें
13 दिसंबर 2024 को सोनबरसा मे पुलिस पर हुई थी हमला.
हमलावारो ने पकडे गए एक अभियुक्त को था छुड़ाया.
आशा कुमारी की रिपोर्ट
मोतिहारी.
हरसिद्धि पुलिस पर हमला कर पकडे गए एक अभियुक्त को छुड़ाने मामले मे फरार सोनबरसा के छह अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे डुगडूगी बजाकर सोनबरसा के फरार अभियुक्त बिट्टू चौधरी पिता अवध लाल साहनी, शत्रुघ्न सहनी पिता बाबूचंद सहनी, मुन्नी देवी पति संजय सहनी, बृजेश साहनी पिता स्वर्गीय बसंत साहनी, प्रदीप सहनी पिता छोटेलाल सहनी व
रिंकू सहनी पिता बाबूचंद सहनी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. मालूम हो कि 13 दिसम्बर 2024 को एक कांड के अभियुक्त शत्रुधन सहनी को पकड़ने पुलिस तत्कालीन दारोगा मनीष राज के नेतृत्व मे पुलिस सोनबरसा मे छापेमारी की. जहाँ से शत्रुधन सहनी पकड़ा गया. लेकिन असामाजिक तत्वों ने मजमा बनाकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर पकडे गए अभियुक्त शत्रुधन को छुड़ा लिया था. मामले मे दारोगा मनीष के स्वलिखित व्यान पर एफआईआर दर्ज हुआ था. थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सरेंडर नही करने पर कोर्ट के आदेश से फरार अभियुक्त के घर की कुर्की की जाएगी.

About The Author

Enable Notifications OK No thanks