\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मोतिहारी में 21 सितंबर को रोजगार मेला, 18 कंपनियां करेंगी 1400 पदों पर सीधी भर्ती

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

महिला आईटीआई मैदान में 10वीं पास से स्नातकों को मिलेगा अवसर, 15 से 28 हजार रुपये तक होगा वेतन

बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा 21 सितंबर 2026 (सोमवार) को कौशल एवं एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला महिला आई टी आई मैदान, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के प्रांगण में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में कुल 18 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें ओबेबो क्लोथिंग (Obebo clothing), ओम ऑटोमोटिव (Om Automotive), नीति मोटर्स (NITI Motors), डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड (Dsets Pvt Ltd), फ्यूजन माइक्रो फिन (Fusion Micro fin), फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी (Freedom Employability) और एडेको प्राइवेट लिमिटेड (Addeco Pvt ltd) जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। मेले के माध्यम से कुल 1400 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

इस मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं उससे अधिक रखी गई है। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जो अलग-अलग कंपनियों के नियमों के अनुसार भिन्न हो सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,000 रुपये से 28,000 रुपये (CTC) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने और नौकरी पाने की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) और बिहार सरकार के रोजगार सेतु पोर्टल (https://detjob.bihar.gov.in) पर जाकर पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं या सीधे मेले के स्थान पर पहुंचकर भी निबंधन करा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks