Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

रघुनाथपुर पुलिस के तेवर देख फरार अभियुक्त ने दौड़कर पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

कुर्की करने पहुंची रघुनाथपुर पुलिस के समक्ष फरार अभियुक्त किया सरेंडर.
मारपीट मामले मे फरार अभियुक्त के घर हरदिया मे कुर्की करने पहुंची थी पुलिस
आशा कुमारी
मोतिहारी।
मोतिहारी पुलिस के तेवर को देख अपराधी सरेंडर करने पर मजबूर हो गए है. ऐसा ही वाक्या आज रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मे हुआ है. एक पुराने मारपीट मामले मे फरार अभियुक्त बिहारी सहनी के घर की कुर्की करने पुरे तैयारी के साथ रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह पहुंची. घरवाले इसकी सूचना बिहारी को दिया. उसने अपने घर की कुर्की की करवाई से बचने के लिए दौड़े दौड़े आकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर लिया. कुर्की की करवाई करने गई पुलिस टीम मे अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार, दारोगा लालजी पंडित, दफादार पुण्यदेव पासवान सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि सरेंडर किये अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा. उन्होंने अन्य फरार अभियुक्तों को सन्देश दिया है कि वे कोर्ट मे या पुलिस के समक्ष सरेंडर करे अन्याथा कोर्ट के आदेश से करवाई कि जाएगी. थानाध्यक्ष के तेवर कि इलाके मे चर्चा होने लगी है.वे हालही मे रघुनाथपुर थाना की कमान संभाली है. इसके पूर्व वे संग्रामपुर थाना मे अपर थानाध्यक्ष थी.

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks