Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

आतंकवाद के खिलाफ सरकार की सख्ती जारी रहेगी : मंत्री कृष्णनंदन पासवान

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

चढ़रहिया में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा – आतंक को जड़ से खत्म करने को प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार
आशा कुमारी।
मोतिहारी।
मोतिहारी में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज के पैतृक गांव चढ़रहिया में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
मंत्री पासवान ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को बढ़ावा व संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर की निगाहें केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी थीं, और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की व्यापक सराहना हो रही है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और अब कोई भी राष्ट्र या संगठन जो इसे समर्थन देता है, उसे माकूल जवाब मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने भी कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देशों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। इस बार उन्हें करारा जवाब मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह कुशवाहा, महामंत्री राहुल तिवारी, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल सिंह समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता प्रो. प्रभाकर तिवारी ने मंत्री कृष्णनंदन पासवान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks