Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मुख्यमंत्री के आगमन पर मोतिहारी में बदलेगा ट्रैफिक रूट

6 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

🚨 मोतिहारी ट्रैफिक अलर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर मोतिहारी में बदलेगा ट्रैफिक रूट
1 से 3 सितंबर तक कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

मोतिहारी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बापूधाम महोत्सव के अवसर पर मोतिहारी आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मोतिहारी पुलिस ने 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। गांधी मैदान और प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट बदला जाएगा।

🚪

4 प्रवेश गेट
गांधी मैदान

🅿️

7 पार्किंग
अलग-अलग व्यवस्था

🚧

24 ड्रॉप गेट
प्रमुख स्थानों पर

🔀

डायवर्जन
कई प्रमुख मार्ग

🚪 गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश
गेट नंबर 09
सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते के सामने
गेट नंबर 10
सर्किट हाउस एवं लुंबिनी भवन के बीच
गेट नंबर 11
सर्किट हाउस एवं लुंबिनी भवन के बीच
गेट नंबर 12
लुंबिनी भवन के सामने

🅿️ कहां होगी पार्किंग?
  1. प्रेक्षागृह परिसर में वीवीआईपी वाहनों के लिए।
  2. पुलिस लाइन गेट के सामने गांधी मैदान में वीआईपी वाहनों के लिए।
  3. गांधी मैदान, लुंबिनी भवन के सामने बड़े वाहनों के लिए।
  4. सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते के विपरीत गांधी मैदान में छोटे वाहनों के लिए।
  5. प्रेक्षागृह के पश्चिम जज कॉलोनी के कैंपस स्थित खाली मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वालों के छोटे वाहनों के लिए।
  6. पोस्ट ऑफिस ग्राउंड में मोटरसाइकिल पार्किंग।
  7. उत्पाद कार्यालय कैंपस में मोटरसाइकिल पार्किंग।

🚦 एनिमेटेड डायवर्जन रूट
TRAFFIC DIVERSION

प्रमुख वैकल्पिक मार्ग

🚗

बरियारपुर

छतौनी

गांधी चौक

चर्खा पार्क

जानपुल

🚗 रूट पर चलती गाड़ी देखें — यह ग्राफिक डायवर्जन को समझाने के लिए है। वास्तविक यातायात पुलिस के निर्देश मौके की स्थिति के अनुसार लागू होंगे।

🔀 किस रास्ते से आने वाले वाहन कहां जाएंगे?

🔴 बरियारपुर ➜ छतौनी

बरियारपुर के तरफ से कचहरी चौक की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर से छतौनी की तरफ मोड़ा जाएगा।

🟠 चीनी मिल ➜ बरियारपुर

चीनी मिल के तरफ से कचहरी चौक की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।

🟡 रामसन प्लाजा ➜ बरियारपुर

रामसन प्लाजा के तरफ से सदर अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को बरियारपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।

🟢 रघुनाथपुर ➜ चांदमारी

रघुनाथपुर के तरफ से सदर अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को चांदमारी की तरफ मोड़ा जाएगा।

🔵 रघुनाथपुर ➜ चांदमारी

रघुनाथपुर के तरफ से बलुआ चौक की ओर आने वाले वाहनों को चांदमारी की तरफ मोड़ा जाएगा।

🟣 हरदिया ➜ DAV मोड़

हरदिया के तरफ से आने वाली गाड़ियों को DAV मोड़ की तरफ मोड़ा जाएगा।

🟠 दुर्गा चौक ➜ छतौनी

दुर्गा चौक से चीनी मिल की तरफ आने वाले वाहनों को छतौनी की तरफ मोड़ा जाएगा।

🛣️ वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें

01. बलुआ पुल/बलुआ चौक ➜ बरियारपुर

चांदमारी, जानपुल, अवध चौक से होकर बरियारपुर की तरफ जाने के लिए इस रूट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

02. मझुराहा ➜ राजा बाजार/सदर अस्पताल

हरदिया पुल से DAV मोड़ होते हुए बरियारपुर और छतौनी की तरफ का रूट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

03. बरियारपुर/हवाई अड्डा/चीनी मिल ➜ राजा बाजार

छतौनी, गांधी चौक, टाउन थाना गोलंबर, चर्खा पार्क होते हुए जानपुल का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकेगा।

04. कचहरी से लौटने वाले वाहन

रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे वाले रास्ते से V-मोड़ होते हुए बलुआ की तरफ के रूट का इस्तेमाल करेंगे।

🚧 इन 24 स्थानों पर रहेंगे ड्रॉप गेट
01. गांधी मैदान गेट नंबर 04 के पास
02. सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते में
03. सर्किट हाउस जाने वाले रास्ते एवं गांधी मैदान से सटे समाहरणालय की तरफ सड़क पर
04. यात्री शेड, समाहरणालय के पास डबल बैरिकेटिंग सड़क के बाहर खाली जमीन पर
05. यात्री शेड, समाहरणालय के पास सड़क पर
06. समाहरणालय मुख्य द्वार के आगे तिमुहानी के पास
07. पुलिस लाइन गेट से पहले तिमुहानी के तरफ
08. सुधा काउंटर, कचहरी चौक के पास
09. कचहरी से निकलने वाले रास्ते में
10. अटल स्मृति द्वार, कचहरी पुल के नीचे दोनों तरफ
11. हवाई अड्डा की तरफ कचहरी पुल के नीचे दोनों तरफ एवं पुल पर चढ़ने पर दोनों तरफ
12. चीनी मिल की तरफ जाने वाली सड़क के पास कचहरी पुल की तरफ दोनों तरफ से
13. रामा कांच फैक्ट्री के पास
14. बरियारपुर चौराहा के पास बैरिकेटिंग एवं ड्रॉप गेट
15. दुर्गा चौक के पास चीनी मिल की तरफ आने वाले रास्ते में
16. मद्यनिषेध कार्यालय जाने वाले रास्ते में कचहरी चौक के पास
17. खेल भवन की तरफ जाने वाले रास्ते में
18. प्रेक्षागृह के सामने जज कॉलोनी जाने वाले रास्ते में
19. बलुआ पुल के नीचे, कचहरी की तरफ
20. चांदमारी की तरफ बलुआ पुल के नीचे ड्रॉप गेट के दोनों तरफ
21. सदर अस्पताल की तरफ बलुआ पुल के नीचे
22. एनसीसीओ की तरफ जाने वाले रास्ते में राजा बाजार के पास
23. फायरिंग बट के तरफ तिमुहानी के पास
24. हरदिया मठ के पास धनौती पुल के पास

⚠️ कचहरी जाने वालों के लिए खास सूचना

कचहरी कार्य के लिए जाने वाले सरकारी/निजी वाहन दोपहर 1 बजे तक पूर्ववत जा सकेंगे।

इसके बाद कचहरी कार्य के लिए जाने वाले सभी वाहन बलुआ पुल की तरफ आकर रजिस्ट्री कार्यालय की तरफ से जा सकेंगे।

बरियारपुर की तरफ से राजा बाजार की तरफ जाने वाले वाहन छतौनी चौक, गांधी चौक, टाउन थाना गोलंबर, चर्खा पार्क स्टेशन होते हुए जा सकेंगे।

कचहरी कार्य करके लौटने वाले वाहन रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे वाले रास्ते से V-मोड़ होते हुए बलुआ की तरफ जा सकेंगे।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks