Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मोतिहारी के सनराइज हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। शहर के सनराइज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक की पहचान प्रियांशु कुमार (पिता – जयशंकर पटेल) के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने रुपए की मांग की थी। जब परिजन पैसे की व्यवस्था नहीं कर पाए तो जानबूझकर ऑक्सीजन सप्लाई काट दी गई, जिसके कारण प्रियांशु की मौत हो गई।गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर निकलकर एनएच 28 को टायर जलाकर कुछ देर के लिए जाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया।बताया जा रहा है कि हाल ही में रहमानिया मेडिकल सेंटर में भी एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की थी। लगातार इस तरह की घटनाओं से निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।—

About The Author

Enable Notifications OK No thanks