महिला ITI मैदान में आयोजित मेले में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क।
मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय परिसर (महिला ITI मैदान, DM ऑफिस के पीछे) में 21 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में स्थानीय और बाहर की लगभग 20 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार इस मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायो डाटा साथ लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा, दिए गए QR कोड को स्कैन करके अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 72618 12816 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन और आयोजकों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है, इसलिए अभ्यर्थी नौकरी या रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे ठगने वालों से सावधान रहें।

