\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

जमला रोड और मठिया जीरात नाला निर्माण का महापौर ने लिया जायजा, जल निकासी व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। शहर में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नगर निगम मोतिहारी की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी ने जमला रोड में निर्माणाधीन मुख्य नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त आशीष कुमार एवं निगम पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह भी मौजूद रहे।

मोतिहारी में जमला रोड नाला निर्माण का निरीक्षण
जमला रोड में निर्माणाधीन मुख्य नाला का निरीक्षण करतीं महापौर प्रीति कुमारी।

NH-28 से धर्म समाज चौक तक जल निकासी पर जोर

निरीक्षण के दौरान NH-28 से जमला रोड होते हुए धर्म समाज चौक तक जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को देखते हुए महापौर ने निगम के स्वच्छता पदाधिकारियों को तत्काल अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जमला रोड में निर्माणाधीन नाला
जमला रोड में चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लेते अधिकारी।

महापौर ने निर्माणाधीन मुख्य नाला का कार्य शीघ्र पूरा कराने और क्षेत्र में जल निकासी का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

मोतिहारी नाला निर्माण कार्य
निर्माणाधीन नाला स्थल पर कार्य की स्थिति का निरीक्षण।

मठिया जीरात मुख्य नाला निर्माण की भी समीक्षा

इसके साथ ही मठिया जीरात मुख्य नाला निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। धर्म समाज चौक से मधुबन छावनी चौक तक चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित संवेदक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मठिया जीरात मुख्य नाला निर्माण
मठिया जीरात मुख्य नाला निर्माण कार्य की समीक्षा।

नगर निगम के अनुसार, जमला रोड एवं मठिया जीरात के दोनों मुख्य नालों का निर्माण पूरा होने से करीब आधा दर्जन वार्डों में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

महापौर प्रीति कुमारी नाला निर्माण का निरीक्षण करते हुए
नाला निर्माण कार्य का जायजा लेतीं महापौर प्रीति कुमारी।

बलभद्र पूजा को लेकर विशेष सफाई व्यवस्था

अगले सप्ताह आयोजित होने वाले बलभद्र पूजा कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूजा स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक सफाई और जल निकासी की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम मोतिहारी की टीम नाला निर्माण का निरीक्षण करते हुए
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

आधा दर्जन वार्डों को मिलेगा फायदा

नगर निगम की इस पहल से जमला रोड, मठिया जीरात सहित आसपास के कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। दोनों मुख्य नालों का निर्माण पूरा होने के बाद करीब आधा दर्जन वार्डों को इसका लाभ मिलने की बात नगर निगम की ओर से कही गई है।

नगर निगम मोतिहारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


खबर: DB Breakings | मोतिहारी

About The Author

Enable Notifications OK No thanks