Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

पकड़ीदयाल में बीमार बेटी के लिए दवा लेने जा रहे पिता की हुई दर्दनाक मौत

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था मृतक

पूर्वी चम्पारण: पकड़ीदयाल में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बीती रात एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र स्थित बाकेपुर चौक के समीप भारत माला सड़क की बताई जाती है। वहीं मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा वार्ड नंबर – 2 निवासी 35 वर्षीय अरुण दास के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अरुण अपनी बीमार बच्ची के लिए दवा लाने साइकिल से जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार से आ रहे अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजन कर रहे चीत्कार

इधर अरुण के मौत की ख़बर जैसे ही उसके परिजनों को मिली पूरे घर में चीख पुकार मच गया। अपने पिता के मौत के बाद अरुण पर ही पूरे घर की जवाबदेही थी। बूढी माँ पत्नी और चार नाबालिग बच्चों का भरण पोषण अरुण ही करता था।उसके मज़दूरी के पैसे से घर की जरूरतें पूरी होती थी। ऐसे में अब उसके मौत के बाद घर में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बेटे की मौत की ख़बर सुनने के बाद बूढी मां बदहवास पड़ी है। वहीं उसके अबोध बच्चे अभी भी इस बात से अनजान हैं कि पिता की मौत हो चुकी है।वर्जन: थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कहा कि परिजनों की तरफ़ से आवेदन अभी नहीं दिया गया है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks