Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

बिजली बिल माफ कर सरकार ने आम लोगो को दिया बड़ा सौगात-मंत्री कृष्णनंदन पासवान

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

सरकार की घोषणा से मंत्री के आवास पर जश्न का माहौल.
सरकार की कार्यों की सर्वत्र हो रही है चर्चा.
आशा कुमारी की रिपोर्ट
मोतिहारी।
गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने आम लोगों को बड़ी सौगात देते हुए प्रति परिवार बिजली बिल को 125 यूनिट फ्री कर दिया है। इससे आम लोगों पर बिजली का बोझ कम होगा और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।
मंत्री ने कहा, “बिहार सरकार आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सरकार ने हाल ही में पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है, जो इस महीने से मिलना शुरू हो गया है”। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें अमलीजामा पहनाने का काम करती है। मंत्री श्री पासवान केमोतिहारी के रघुनाथपुर आवास पर सरकार की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ व आम लोगो मे जश्न का माहौल है. ओलाहा मेहता टोला के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकार की कार्यों की सर्वत्र सराहना हो रही है। मौके पर भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, हरसिद्धि विधानसभा के संयोजक राजकिशोर सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया फारुख आजम, ई कुंदन पासवान, महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, झुना कुशवाहा, रामबाबू पटेल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि सरकार के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने जीवन को बेहतर बना पाएंगे। सरकार की इस पहल को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks