Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

निर्भीक होकर करे व्यवसाय, प्रशासन करेगी सुरक्षा -गन्ना उद्योग मंत्री

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

हार्डवेयर व्यवसाई कामता से मिले गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान.
आशा कुमारी.

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार को गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने कामता को निर्भीक होकर व्यवसाय करने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। मंत्री ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवसायियों, किसानों, छात्रों और मजदूरों के कल्याण के लिए काम कर रही है, जिसमें व्यवसायियों के लिए मुद्रा लोन जैसी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सहनी, नारद शुक्ला, महामंत्री राहुल तिवारी, प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शेषबंधु गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। बता दें कि 30 मार्च को गायघाट चौक पर अपराधियों ने कामता मिश्र पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य शूटर अंकित सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से व्यवसायी समुदाय में दहशत का माहौल है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks