Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

पूर्वी चम्पारण मे मुरारपुर और बेतौना पंचायत के मुखिया का 9 जुलाई को होगा चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश.

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मुरारपुर मे मुखिया गायत्री देवी के निधन से रिक्त हुआ था पद.
14-20 जून तक दाखिल होगा नामांकन पत्र.
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश जारी होते ही जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के मुरारपुर और पताही प्रखंड के बेतौना के मुखिया के चुनाव का बिगुल बज गया है. जानकरी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि पंचायत उप चुनाव कि घोषणा हो गई है. जिसमे जिले मे दो मुखिया पद के लिए चुनाव होना है. एक पताही के बेतौना व दूसरा हरसिद्धि के मुरारपुर मे होना है. मुरारपुर के मुखिया गायत्री देवी के निधन के बाद पद रिक्त हुआ था. उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को मतदान होगा. जबकि नामांकन पत्र 14-20 जून तक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय मे दाखिल किया जायेगा. नामांकन पत्र की संविक्षा 21-23 जून, नामांकन वापसी 24-25 जून, चुनाव चिह्न का आवंटन 26 जून को होगा. उन्होंने बताया कि मतगणना 11 जुलाई को होंगी. चुनाव कि घोषणा होते ही संभावित अभ्यर्थीयो का जनसंपर्क तेज हो गया है. चुनाव की तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशी के समर्थक क्षेत्र मे मतदाताओ के बीच अपने प्रत्याशी के बारे मे बढ़ा चढ़ाकर बताने लगे है. मुरारपुर से तीन पूर्व मुखिया के परिजन की चुनाव मैदान मे उतरने की चर्चा है.

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks