शनिवार, 7 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

पुलिस गाड़ी से नामजद अभियुक्त भागने मामले मे हरसिद्धि के अपर थानाध्यक्ष मनीष लाइन हाजिर, दरोगा अविनाश व चौकीदार सुभाष का वेतन बंद.

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पुलिस गाड़ी से नामजद अभियुक्त भागने मामले मे हरसिद्धि के अपर थानाध्यक्ष मनीष लाइन हाजिर, दरोगा अविनाश व चौकीदार सुभाष का

खबर: Asha kumariसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के हरसिद्धि थाना के गाड़ी से फरार हुए एक नामजद अभियुक्त के मामले मे एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी करवाई की है. मामले मे हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष राज को लाइन हाजिर करते हुए उनके ऊपर विभागीय करवाई शुरू कर दिया है. साथही थाना के एक अन्य दारोगा अविनाश व चौकीदार सुभाष पासवान का वेतन बंद करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण माँगा है. उक्त करवाई अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के जाँच रिपोर्ट पर किया गया है. मालूम हो कि दिसम्बर 2024 मे पानापुर ताधावा गाँव के चिकित्सक डॉ अजित कुमार सिंह के घर पर चढ़कर गाँव के कुछ लोगो ने मारपीट कर उनके घर के बहु बेटियों के जेवरात लूट लिया था. मामले मे पीड़ित डॉ अजित ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था. उक्त मामले के नामजद अभियुक्त रवि कुमार को पकड़ने के लिए तीन गाड़ी से पुलिस पानापुर ताधावा गाँव मे शनिवार कि रात छापेमारी की. जहाँ से पुलिस अभियुक्त रवि को पकड़ कर पुलिस गाड़ी मे बैठा लिया. जिसपर अपर थानाध्यक्ष मनीष राज सहित अन्य पुलिस बल के जवान व चौकीदार सुभाष पासवान बैठा था. फिर भी रवि गाड़ी से भाग गया. किसी ने नही देखा. जिसको लेकर अपर थानाध्यक्ष मनीष पर आरोप लगा था. मामले की जाँच के बाद करवाई हुई है. करवाई से हड़कंप मच गया है. ऐसे ही अनुसाशनहीनता के आरोप मे तुरकौलिया के दारोगा राजकुमार को एसपी ने लाइन हाजिर करते हुए विभागीय करवाई शुरू किया है. एसपी ने कहा की लापरवाही व अनुशाशनहीनता कतई बर्दाश्त नही होंगी.

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App