Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 लोगों की हुई जांच, ऑन द स्पॉट मिली दवा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी:रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी एवं आरसीसी सपही के संयुक्त तत्वावधान में सपही स्कूल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 145 लोगों की विभिन्न रोगों की जांच की गई। इसमें हृदय रोग, चर्म रोग, पेट संबंधी बीमारी, महिलाओं से जुड़ी समस्याएं, दांतों की बीमारी सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई।

शिविर के दौरान हरिराम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ईसीजी जांच की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चिकित्सकों की टीम में डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. रंभा पांडेय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुराग अमर, डॉ. दिव्यम दीप एवं डॉ. सुबोध सिंह शामिल थे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं जीवनशैली सुधारने के सुझाव भी दिए।

शिविर का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सामाजिक अभियान चला रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों को नियमित सुबह की सैर करने, संतुलित आहार लेने तथा खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी, ताकि बीपी, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। जांच के उपरांत मरीजों को दवा मौके पर ही उपलब्ध कराई गई।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।शिविर में पहुंचे लोगों ने इस नेक पहल के लिए रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी एवं आरसीसी सपही की सराहना की।मौके पर रोटेरियन राजीव जायसवाल, रोहित साह, विनोद सिंह, विभूति नारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, डॉ. अनुराग अमर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks