आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के तुरकौलिया प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20सूत्री ) के नव गठित टीम के पदाधिकारी व सदस्यों ने आज तुरकौलिया बीडीओ प्रियांशु प्रिया से मुलकात किया। बीस सूत्री के अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व मे गयी टीम ने आगामी 7 मई को बीस सूत्री की बैठक आहूत करने की बात कही। बीस सूत्री के उपाध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि बीस सूत्री के बैठक होने के बाद सरकार के द्वारा चलायी जा रही विकासत्मक योजनाओं को गति मिलने के साथ पारदर्शिता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ वांछित व्यक्ति को हरहाल मे दिलाया जायेगा। मौके पर नव गठित 20 सूत्री के सदस्य श्याम किशोर शर्मा, संजय कुमार, रमाकांत उपाध्याय, रुस्तम आलम, रामजीत पासवान, गोरख साह, पूजा देवी सहित अन्य थे। बीडीओ ने बताई कि जिला से दिशानिर्देश लेकर बैठक कराई जाएगी। मालूम हो कि बीडीओ प्रियांशु प्रिया यहाँ ट्रेनिंग मे है।
