Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

श्री राजाराम हाई स्कुल तुरकौलिया में प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

खेल प्रतियोगिता मे विभिन्न स्कुल के चयनित 942 छात्र छात्राएं हुई शामिल.
आशा कुमारी की रिपोर्ट.
मोतिहारी। 07 जुलाई 2025.
पूर्वी चम्पारण जिले के श्री राजाराम हाई स्कुल तुरकौलिया में प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ. बीडीओ प्रियांशी प्रिया, प्रभारी बीईओ जितेंद्र कुमार, एसआई सुबोध कुमार, एचएम इरशाद अहमद, सरपंच मनोज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी स्कूलों से 942 छात्र छात्राएं शामिल हुए। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलो में अंडर 14 और अंडर 16 छात्रों ने भाग लिया। अंडर 14 बालक 600 मीटर दौड़ में राजकीय मध्य विद्यालय बिजुलपुर का छात्र आदित्य कुमार और बालिका दौड़ में यूएचएस कलवारीटोला की छात्रा सानिया आफरीन ने बाजी मारा। अंडर 16 बालक दौड़ प्रतियोगिता में राजा राम हाइ स्कूल का छात्र अक्षय कुमार और यूएचएस बिजुलपुर की छात्रा प्रीति कुमारी ने जीत हासिल किया। अंडर 14 बालक के 60 मीटर बालक दौड़ में यूएमएस हरदिया उर्दू का छात्र सोनू बाबू और बालिका दौड़ में यूएचएस बिशुनपुरवा की छात्रा रीना कुमारी ने जीत का परचम लहराया। अंडर 16 बालक के 100 मीटर दौड़ में यूएमएस सेँनवरिया का छात्र अतिकुर्रहमान और बालिका दौड़ में यूएचएस बिजुलपुर की छात्रा नंदनी कुमारी ने जीत हासिल किया। बीईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय मशाल प्रतियोगिता का आज पहला दिन था। जिसमें कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप व दौड़ का आयोजन हुआ। वही दूसरे दिन साइक्लिंग, फुटबॉल, बॉलीबॉल व कबड्डी आदि का खेल मंगलवार को होगा। प्रखंड स्तर पर जीते हुए खिलाड़ी जिला स्तर पर खेलेंगे। मौके पर शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पांडेय, शिक्षक मो जाफर अली, शिक्षक रवि भूषण मिश्रा, शिक्षक मुन्ना कुमार पाण्डेय, शिक्षक जगदीश राम, हेडमास्टर विनोद भगत, शिक्षक राकेश कुमार, शिक्षक परवेज आलम, शिक्षक पंकज कुमार, शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, शिक्षक सुनील कुमार, धीरेन्द्र कुमार, कलाम अंसारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks