Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

रघुनाथपुर पुलिस ने बाइक व स्कूटी के साथ भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब सहित होम डिलेवरी कर रहे दो शराब तस्कर को पकड़ा

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

 

मोतिहारी, 6 जुलाई 2025: रघुनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूटी और बाइक से शराब की होम डिलीवरी कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान रघुनाथपुर दुर्गा चौक निवासी ललन साह के पुत्र अमित कुमार और हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहा बैरिया निवासी नवल सिंह के पुत्र कुणाल सिंह के रूप में हुई है।

 

थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर माई स्थान के पास एक युवक स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। छापेमारी के दौरान अमित कुमार को 72 पीस फ्रूटी (अंग्रेजी शराब) के साथ पकड़ा गया। वहीं, रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास से कुणाल सिंह को 17 पीस बियर और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

 

रिपोर्टर: आशा कुमारी

 

 

 

 

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks