Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

हरसिद्धि के मुरारपुर मे आयोजित हुआ विकास शिविर

हरसिद्धि के मुरारपुर मे आयोजित विकास शिविर मे दलित परिवार की बाते सुनते अधिकारी गण

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

-मुरारपुर मे दो दलित के घर मे नहीं पंहुचा है बिजली।
पीएम आवास योजना से वंचित दो दलित का जोड़ा गया नाम।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के वार्ड 7 स्थित रामचंद्र राम के दरवाजे पर आज विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे महादलित व दलित परिवार के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मनोज मिश्र ने शिविर मे कहा कि आप सब के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजना शुरू हुई है। उसका लाभ आप सब ले। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल मे पढ़ने के लिए भेजे। शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा। विकास मित्र मनोज राम ने बताया कि यहाँ योजनाओं का लाभ सभी परिवार को मिलता है। वांछित लाभुकों को प्रत्येक माह राशन मिलता है। गरीबो को वृद्धा पेंशन दिया जाता है। पंचायत मे जन कल्याणकारी योजना का लाभ सभी को मिलता है। शिविर मे दो परिवार ऐसा आया जिन्हे अभी तक बिजली की सुविधा नहीं मिल रही है। वैसे ही पीएम आवास योजना से दो दलित परिवार वंचित मिले। दोनों को शिविर मे सूची बद्ध किया गया। शिविर मे उज्जैन लोहियार के विकास मित्र नरेश मांझी, बीसीएम सुभाष कुमार, एएनएम तनु प्रिया, टोला सेवक विनोद मांझी सहित अनेक महादलित और दलित परिवार के लोग उपस्थित थे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks