तुरकौलीया बीस सूत्री के उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे मिला कमिटी का शिष्टमंडल.
आशा कुमारी की रिपोर्ट
मोतिहारी.
दलित मुस्लिम धोबी को हिन्दु धोबी (बैठा रजक) के समान अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए तुरकौलीया बीस सूत्री कमिटी का शिष्टमंडल सीएम नीतीश कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। तुरकौलीया बीस सूत्री के सदस्य रुस्तम आलम ने बताया कि अनुसूचित जाति हिन्दु धोबी के समान पेशा करने के बावजूद आरक्षण सुविधा का लाभ मुस्लिम धोबी को नहीं मिला है। जिसके कारण हमारे जाति (मुस्लिम धोबी) की प्रगति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जब धर्म के आधार पर समाज में हमें बराबरी का सम्मान का दर्जा प्राप्त नहीं है और हम आर्थिक समाजिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यन्त पिछड़े हुए है। सत्य तो यह है कि हम अनुसूचित जाति के तरह ही समाज के निचले पैदान पर खड़े है, तो सरकार का संवैधानिक दायित्व जाति का दर्जा देकर वहीं सुविधायें दे। ताकि समाजिक न्याय की अवधारण जो संविधान में मौजूद है. पूरी हो सके। पेशा के एतबार से हिन्दु धोबी की तरह आरक्षण देकर समिजिक न्याय की अवधारण का निर्वहन करें। शिष्टमंडल मे जदयू नेता भुवन पटेल, रुस्तम आलम, अजय पटेल नेहा सैफी कुरैशी, सलीम रामपुरी, मोहम्मद नैमुल्ला, शमीम अहमद हवारी, कुणाल पटेल, मोहम्मद करीम सहित अनेक थे।
