एमडीएम व विद्यालय संचालन मे गड़बड़ी कर रहे थे हेडमास्टर राजेंद्र.
डीपीओ(एमडीएम) व बीईओ के जाँच रिपोर्ट पर हुए है निलंबित.
खास बाते
जाँच मे एमडीएम के स्टॉक से कम मिला था स्कुल के भंडार मे चावल.
शिक्षिक व छात्रों ने किया था हेडमास्टर के विरुद्ध शिकायत.
शौचालय सफाई नही रहने से शिक्षिकाओं को होती है परेशानी.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया उर्दू के हेडमास्टर राजेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उनके विरुद्ध विद्यालय के छात्र, शिक्षक व रसोईया के साथ ग्रामीण ने भी शिकायत किया था. जिसकी जाँच मई माह मे डीपीओ (एमडीएम) व प्रभारी बीईओ जितेंद्र कुमार ने किया. जाँच के दौरान विद्यालय मे व्यापक अनियमितता पायी गई थी. विद्यालय के शिक्षिका शौच जाने के डर से पानी नहीं पीती है. क्योंकि शौचालय गन्दा रहता है. जाँच के दौरान शिक्षिका कुमारी वंदना व स्वेता रश्मि ने उक्त शिकायत किया था. विद्यालय के छात्र जाँच अधिकारी से कहा था कि माध्यन्ह भोजन खाने वाली थाली गन्दी रहने के कारण वे सब भोजन करने से कतराते है. नामांकित 513 बच्चों मे स्कुल मे मात्र 329 कि उपस्थिति थी. स्टॉक पंजी मे एमडीएम का चावल ज्यादा था, जबकि भंडार मे कम पाया गया था. डीपीओ एमडीएम ने डीईओ को जाँच रिपोर्ट भेजते हुए कहा था कि विद्यालय प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, सरकारी राशि का दुरूपयोग, गबन करने की मंशा मानते हुए अनुशासनिक करवाई करने की अनुशंसा की थी. डीपीओ( स्थापना) साहेब आलम ने बताया की हेडमास्टर राजेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि मे उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यलय बनाया गया है.
