Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

बिहार के युवाओ के उम्मीद है राजद नेता तेजस्वी यादव -विजय रंजन

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

तुरर्कोलिया में आयोजित हुआ राजद युवा संवाद कार्यक्रम।
विधानसभा से आये थे सैकड़ो युवा.आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया थाना अंतर्गत पिपरिया में राजद ने युवा संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं के शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान व मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई। सैकड़ो की संख्या में हरसिद्धि विधानसभा के हरेक क्षेत्र से युवा आये थे। जहां राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष विजय रंजन कुमार उर्फ मुन्ना कुमार ने कहा कि इस बार हम सबको मिलकर युवा नेता तेजस्वी यादव सीएम बनाना है। तेजस्वी यादव हमेशा युवाओं के रोजगार, नौकरी की बात करते है। जबकि अन्य पार्टियां केवल युवाओं को ठगने का काम करते है। तेजस्वी सबकी उम्मीद है। उनकी सरकार बनेगी तो माई बहन योजना में 2500 रुपया मिलेगी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन 1500 रुपया मिलेगी। वही लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक नया बिहार बनेगा। अफसरशाही खत्म होगी। वही विजय रंजन ने कहा कि पार्टी उनको टिकट दे या नही दे इससे उनको कोई फर्क नही पड़ता। जिसको भी पार्टी टिकट देगी हमसब मजबूती से उसको जिताने का काम करेंगे। तेजस्वी के हाथों को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। तेजस्वी ही है जो कुछ माह के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री बने थे तो लाखों युवाओं को नौकरी देने का काम किया। जब वह मुख्यमंत्री होंगे तो युवाओं की ही सरकार होगी। युवा जो कहेंगे वही होगा। वही प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ताओं जुट जाएं। अपने गांव गांव घुमकर तेजस्वी यादव के घोषणाओं के बारे में बताएं। वही पूर्व हरसिद्धि विधानसभा प्रत्याशी रहे सत्याशारण यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में अफसर बेलगाम हो चुके है। युवा बेरोजगार घूम रहे है। पलायन रुक नही रहा है। रोजगार है नही। अबकी बार तेजस्वी सरकार। कार्यक्रम को राजद नेता अख्तर हुसैन, प्रदेश नेता अवधेश नारायण यादव, रवींद्रनाथसिंह कुशवाहा, जितेंद्र महतो, कैलाश सिंह कुशवाहा सहित अनेक ने सम्बोधित किया।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks