पकडे गए अपराधी के पास से पिस्टल के दो गोली व एक मोबाइल हुआ है बरामद।
गोली मारने वाले शूटर की पहचान करने का पुलिस कार रही है दावा।
पकड़ा गया अपराधी चकिया के चर्चित राजीव हत्याकांड मे जा चुका है जेल।
खास खबर
30 मार्च को गायघाट चौक पर दुकान मे घूस तीन अपराधी मारे थे गोली।
गोली लगने से गंभीर रूप से व्यवसाई कामाता हुआ था जख़्मी।
अज्ञात अपराधीयो के विरुद्ध दर्ज हुआ था एफआईआर।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना के गायघाट चौक पर करीब डेढ़ माह पूर्व हार्डवेयर व्यवसाई कामता मिश्र पर हुई गोलीबारी मामले मे पुलिस ने सोमवार को मुरारपुर मिडिल स्कुल के समीप छापेमारी कर एक अपराधी को पकड़ा है। पकड़ा गया अपराधी चिरैया थाना के सपगाढ़ा गाँव के रामशंकर प्रसाद का पुत्र अमित श्रीवास्तव है। पुलिस ने अमित के पास से पिस्टल की दो गोली व एक मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल मे घटना से जुडी साक्ष्य होने की बात कही जा रही है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने मामले मे हरसिद्धि थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि व्यवसाई कामाता पर हुई गोलीबारी मामले मे अमित साजिशकर्ता है। मुख्य शूटर व एक अन्य शूटर से इसका काफ़ी जुड़ाव है। घटना कि पूरी प्लानिंग पकडे गए अमित के जानकारी मे हुई थी।
डीएसपी ने कहा कि तीनो शूटर कि पहचान कर ली गई है। जिसकी छापेमारी मे पुलिस टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि चकिया के चर्चित राजीव हत्याकांड मे अमित जेल जा चुका है। अमित के बताये निशानदेही पर पुलिस शूटर को पकड़ने के लिए छापेमारी मे जुटी है। घटना का उदभेदन मे डीआईयू टीम की अहम भूमिका बताई जा रही है। कामता पर गोलीबारी करने वाले गिरोह की सांठगांठ भूमाफिया से भी सामने आई है।
हालांकि डीएसपी ने फिलहाल हमला के कारणों को बताने से परहेज किया है।
छापेमारी टीम मे डीएसपी रंजन कुमार, अरेराज पुलिस इंस्पेक्टर पूर्णकाम सामर्थ, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, डीआईयू टीम के अधिकारी शामिल थे।
मालूम हो कि 30 मार्च को गायघाट चौक पर दिनदहाड़े दुकान मे घुसकर तीन अपराधीयो ने व्यवसाई कामता को गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। घटना में संलिप्त अपराधी का फोटो सीसीटीवी मे कैद हो गया था। जिसको एसपी स्वर्ण प्रभात ने जारी कर अपराधियों के पहचान पर 10 हजार के ईनाम की घोषणा की थी। घटना के बाद से ही घायल कामता का परिवार दहशतजादा है।
