Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

धनौती नदी पर मजुराहा मे 10 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल निर्माण कार्य शुरू

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा-मंत्री कृष्णनंदन।
10 करोड़ की लागत से बन रहे पुल से जुड़ेंगे आधा दर्जन प्रखंड।
मंत्री कृष्णनंदन के प्रति लोगो ने जताया आभार.

आशा कुमारी
मोतिहारी।
केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने में पूरी तरह जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मोतिहारी शहर से सटे मजुराहा मे धनौती नदी पर पुल निर्माण का जो वादा किया था, अब वह साकार होता दिख रहा है। नदी पर पीसीसी पुल का निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि जिले के कोटवा, तुरकौलिया, कल्याणपुर, केसरिया, संग्रामपुर सहित आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों की सीधी कनेक्टिविटी मोतिहारी जिला मुख्यालय से हो जाएगी। पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा, समय की बचत, और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा की इस इलाके के ग्रामीणों के पुरानी मांग को उनकी सरकार पूरा कर रही है। पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह, नगर पार्षद डॉली सिंह, नगर पार्षद विद्यावती देवी, ई ललन कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने मंत्री कृष्णनंदन के प्रति आभार जताया है।

निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के सुपरवाइजर रमेश कुमार ने जानकारी दी कि पुल को 12 महीने की समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुल वर्षों की उनकी मांग थी, जो अब साकार हो रही है। खासकर मानसून के समय में जब नदी पार करना मुश्किल हो जाता था, तब यह पुल लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks