रघुनाथपुर पुलिस ने किया छापेमारी, चोर सहित नौ आरोपी पकड़ाए.
पकडे गए सभी आरोपीओ को पुलिस ने भेजा जेल.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के रघुनाथपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक चोर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर रघुनाथपुर का मुन्ना कुमार पासवान है। उसने मुहल्ले के रहने वाली विना देवी के घर से चोरी किया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। जबकि अन्य आरोपियों में मारपीट के आरोपी रामू राम, गोलू कुमार, धीरज कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार और नितेश कुमार है। इन पर करीब एक सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में सभी फरार चल रहे थे । शराब पीकर हंगामा करने वाले मलाही थाना क्षेत्र के सोना लाल पासवान और तुरकौलिया का राजकुमार है। दोनो शराब पीकर शोरगुल मचा रहे थे। जिनको पकड़कर ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की जांच हुई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि समकालीन अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस करवाई से फरार आरोपीओ मे हड़कंप मच गया है।
