Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

2025 मे हरसिद्धि से पुनः भाजपा के प्रत्याशी होंगे कृष्णनंदन-पवन राज

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

रघुनाथपुर पुल से बालगंगा तक सड़‌क चौड़ीकरण, डिभाइडर एवं नाला निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू -मंत्री
तुरकौलिया मंडल समिति की बैठक में बोले भाजपा नेता।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया बाजार में एक विवाह भवन मे तुरकौलिया दक्षिणी मंडल भाजपा की बैठक मे हुई। अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार व संचालन हरसिद्धि विचानस‌भा के संयोजक राज‌किशोर सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि 2025 के विधानसभा में एनडीए कि सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर आनेवाले विधानस‌भा चुनाव में कृष्णनंदन पासवान ही भाजपा के हरसिद्धि विधानस‌भा के उम्मीदवार होंगे। संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। उन्होने कहा की चुनावी वर्ष है विरोधी अफवाह फैलाएंगे, उसपर ध्यान नहीं देना है। वही गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि तुरकौलिया स्कूल चौक और तुरकौलिया चौक पर जलजामाव से लोगों को काफी परेशानी होती थी जिसके लिए में लगातार प्रयास कर रखा था। आज बताते हुए इस बैठक में खुशी हो रही है कि तुरकौलिया स्कूल चौक से बैरिया बाजार तक पथ निर्माण विभाग से नाला स्वीकृत हो गया। इसके बन जाने से पानी लगने का समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगा। रघुनाथपुर पुल से बालगंगा तक सड़‌क चौड़ीकरण, डिभाइडर एवं नाला निर्माण का योजना भी पथ निर्माण से स्वीकृत हो गया। हरसिद्धि के सम्पूर्ण विकास के लिए मैं लगातार काम रहा हूँ। बैठक मे भाजपा नेता दीपक शर्मा, राकेश गुप्ता, रिपुराज पाण्डेच , जिला मंत्री संजय प्र० साह, प्रेम गुप्ता, विरेन्द्र पासवान, रामबाबु पटेल ने अपने विचार रखे। बैठक में अभय शर्मा, विनय शर्मा, गुड्डू रस्तोगी, संजय पासवान, श्याम पटेल, इन्दु देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks