डीएओ ने कहा, जयराम से किसान सालाहकारों लेनी चाहिए सीख.
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के ओलाहा मेहता टोला पंचायत के किसान सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह को डीएम सौरभ जोरवाल व डीएओ मनीष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. बिहार मे फार्मर रजिस्ट्री अभियान मे बेहतर कार्य करने के लिए ठाकुर जयराम को सम्मानित किया गया है. पिपराकोठी क़ृषि विज्ञान मे उक्त प्रशस्ति पत्र खरीफ महाभियान के नोडल पदाधिकारी मोहम्मद इसमाईल ने दिया. डीएओ मनीष ने कहा कि किसान सलाहकार जयराम बीज वितरण, किसान चौपाल, किसानो को योजनाओं कि जानकारी देने, किसानो को अनुदानीत बीज उठाने के लिए प्रेरित करने जैसा अनेको कार्य मे दक्ष है. उन्होंने कहा कि अन्य किसान सालाहकारों को भी ठाकुर जयराम के कार्यों से सीख लेनी चाहिए. ठाकुर जयराम के सम्मानित होने पर इलाके के किसानो मे काफ़ी हर्ष है. बारमसवा के किसान अमित कुमार ऊर्फ लड्डू, सुशील कुमार सिंह, अभिषेक ठाकुर, मुमाताज आलम, नारद प्रसाद, राहुल तिवारी, प्रदीप गुप्ता सहित अनेक ने प्रसन्नता व्यक्त किया है.
