मोतिहारी: चकिया के प्रोफेसर कालोनी वार्ड संख्या 21 निवासी पूर्व वार्ड पार्षद पुत्र अभिषेक राज सोनू के घर पर विवाद का मामला गरमा गया है। स्थानीय इलचिको होटल में एक पत्रकार वार्ता कर कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने घटना की भर्त्सना करते हुए प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

चित्रगुप्त महापरिवार के संयोजक गुड्डू श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान वार्ड पार्षद पति प्रवीण सम्राट ने अभिषेक राज सोनू की अनुपस्थिति में उनके घर जाकर उनके वृद्ध पिता के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी और इसका फेसबुक लाइव अपने आईडी से भी किया। इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश है। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा। मौके पर ई अजय कुमार आजाद, एडवोकेट संजय कुमार वर्मा , संजीव कुमार वर्मा उर्फ पोला , डा अतुल कुमार, कन्हैया श्रीवास्तव, प्रो. राजेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार वर्मा, रंजय वर्मा , संत कुमार, मिचू श्रीवास्तव, चुनचुन श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
