हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागा पाकड़ के पास हुई घटना, परिजन दहशत में।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ के पास गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह से लौट रहे दुल्हन के परिजनों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर दुल्हन के परिवार के युवक के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में थाने में आवेदन देते हुए संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरा गांव के राजीव मिश्रा ने बताया कि बहन कि शादी इंद्रगाछी गांव में हुई है। मेरी भांजी पम्मी कुमारी कि शादी 7 मई को अरेराज स्थित पाण्डेय वाटिका होटल से हुई थी। गुरुवार को अपने नव विवाहित भगनी, जीजा सोमेश्वर पांडे, बहन रिंकू देवी सहित अन्य अपनी कार से सवार हों कर इंद्रगाछी जा रहे थे। तभी जैसे ही जागापाकड़ पंचायत के बरई पट्टी मुरली मोड़ के समीप पहुचे वैसे ही अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक कार में ठोकर माऱ दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार ने खुद ही विवाद खड़ा कर दिया और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।
जब कार में बैठी महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई।
मारपीट के दौरान मेरे गले में जो सोने का चेन था उसे उन युवकों द्वारा छीन लिया गया। परिजनों ने किसी तरह मौके से निकलकर खुद को सुरक्षित किया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।

डीबी ब्रेकिंग्स
