आशा कुमारी
मोतिहारी।
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र घोड़ासहन थाना अंतर्गत निमोइया गांव में विगत 7 मई को एक शादी समारोह, चर्चा का विषय बना हुआ है।जहां वरमाला के बाद सभी रश्मो को पूरा करते हुए सिंदूरदान के वक्त ही दुल्हा पेशाब करने के बहाने बनाकर विवाह स्थल से ही फरार हो गया है।उसके बाद कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
पूरा मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमोइया गांव निवासी हरेंद्र महतो की पुत्री की शादी समारोह की है।जिसमे बनकटवा प्रखंड के जोलगांवा गांव के निवासी रमेश महतो के पुत्र दूल्हा बनकर साज बाज के साथ बारात लगाया।फिर शुर हुआ वरमाला।जिसके बाद बाराती खाने पीने में मस्त रहे और विवाह मंडप में शादी की रश्में शुरू हो गयी,किन्तु सिंदूरदान के ठीक पहले दूल्हा ने पेशाब करने के बहाने दूसरी के चक्कर मे शादी के मंडप से बाहर निकलकर फरार हो गया।जिसके बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मची रही।काफी खोज बिन के बाद आखिरकार दूल्हा की खोज अधूरी रही।बाद में जानकारी मिला कि दुल्हा मंडप से फरार होकर अपने घर पहुंच गया है।उसके बाद गुरुवार की सुबह वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़ कर निमोइया लाया और स्थानीय सरपंच रामनरेश यादव के समक्ष इसकी पंचायत बैठाई गई। तब लड़का अनोज कुमार ने बताया कि वह किसी और लड़की से प्रेम करता है फिर सरपंच ने दोनों पक्ष के समक्ष यह फैसला सुनाया कि लड़का किसी और लड़की से प्रेम करता है इसलिए यह शादी नहीं होगी ।किन्तु वर पक्ष के लोग लड़की वाले को शादी में हुए खर्चे को लौटाएंगे।
इस संबंध सरपंच रामनरेश यादव ने बताया कि जोलगांवा के रहने वाले अनोज कुमार की शादी निमोईया हरेंद्र महतो के पुत्री के साथ तय हुई थी लेकिन सिंदूरदान से पहले लड़का फरार हो गया ।अब दोनों पक्षों ने यह तय किया है कि यह शादी अब नहीं होगी।
