Tuesday, 06 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
18 मामलों में नाम, आर्म्स एक्ट केस में वांछित नरेश पाण्डेय पर 10 हजार का इनाम; मोतिहारी पुलिस ने जारी किया पोस्टर•तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य•म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग•मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•उमेश की मौत के बाद ठेले पर शव भेजने का मामला: रघुनाथपुर थाने के गश्ती पदाधिकारी निलंबित, थानाध्यक्ष से जवाब तलब•मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•Motihari: पत्नी और बच्चों की हत्या की फिराक में था पति, पुलिस ने दबोचा•चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•

तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

तुरकौलिया, पूर्वी चंपारण: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर रेतवा में नदी किनारे एक युवक की निर्मम तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान जयसिंहपुर खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही सुनील के पुत्र समेत तीन युवक दीपक को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बाद में उसकी हत्या की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

शरीर पर चाकू के कई जख्म

प्रारंभिक जांच में दीपक के शरीर पर दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म मिले हैं। घटनास्थल के पास से उसकी बाइक की चाबी भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मिले मीट-भुंजा और शराब के पाउच

पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल के पास से मीट-भुंजा और शराब के खाली पाउच भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले वहां कुछ लोग जुटे थे। हालांकि, इन सामानों का हत्या की घटना से सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, संदिग्धों की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना पर तुरकौलिया थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों के आरोप और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल पर मौजूद लोगों और वारदात में शामिल आरोपितों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मृतक बाहर रह कर मजदूरी का काम करता था
यह खबर अभी प्राथमिक सूचना के आधार पर पब्लिश की गई है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App