Monday, 28 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी: नेपाल से तस्करी की सूचना पर छापेमारी, चार गिरफ्तार; 61.890 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, अचानक ढही दीवार; मलबे में दबकर लड़की घायल, विरोध के बाद रुकी कार्रवाई•गंडक में उफान को लेकर CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया टास्क, तटबंध निगरानी से नाइट पेट्रोलिंग तक सख्त निर्देश•मोतिहारी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन•मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक: 22 नवंबर को आम चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो आयोजित करने का संकल्प•आज का राशिफल – सोमवार, 28 सितंबर 2026•मोतिहारी के नगर भवन में ‘विरासत’ का ‘धरोहर’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने बांधा समां•तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, 28 सितंबर से नहीं होगा कर्मचारियों का आंदोलन•

अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, अचानक ढही दीवार; मलबे में दबकर लड़की घायल, विरोध के बाद रुकी कार्रवाई

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

सुगौली-रक्सौल मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्रवाई के बीच अचानक दीवार गिरने से लाडली खातून मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

सुगौली-रक्सौल मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा

स्थानीय लोगों ने तत्काल लाडली खातून को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने की घटना

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि घटना के बाद बुलडोजर मौके से चला गया। विरोध बढ़ने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तत्काल रोक दी गई।

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग

मौके पर अधिकारी और पुलिस बल मौजूद

घटना के दौरान मौके पर सीओ कुंदन कुमार, आरओ राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, एनएचआई के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी।

अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई

सीओ ने कहा- पहले दिया गया था नोटिस

सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दीवार गिरने से लड़की घायल हो गई।

अतिक्रमण हटाने के दौरान घटनास्थल की तस्वीर

घटना का वीडियो

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks