Tuesday, 06 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
18 मामलों में नाम, आर्म्स एक्ट केस में वांछित नरेश पाण्डेय पर 10 हजार का इनाम; मोतिहारी पुलिस ने जारी किया पोस्टर•तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य•म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग•मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•उमेश की मौत के बाद ठेले पर शव भेजने का मामला: रघुनाथपुर थाने के गश्ती पदाधिकारी निलंबित, थानाध्यक्ष से जवाब तलब•मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•Motihari: पत्नी और बच्चों की हत्या की फिराक में था पति, पुलिस ने दबोचा•चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•

म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी. मोतिहारी अंचल में म्यूटेशन के आवेदनों के निष्पादन में आवेदनकर्ताओं को परेशानी होने की शिकायत सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि हल्का कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद भी अंतिम स्तर पर डिजिटल हस्ताक्षर करने वाले अधिकारी आवेदन को ऑब्जेक्शन में डाल दे रहे हैं. इससे आवेदनकर्ताओं को अपने काम के लिए बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. सबसे अधिक शिकायत राजस्व अधिकारी स्तर पर कार्यवाही को लेकर सामने आने की बात कही जा रही है. म्यूटेशन से जुड़े ऐसे कई मामले होने की बात कही जा रही है. इनमें उदाहरण के तौर पर आवेदन केस संख्या 1729/26-27, 1730/26-27 और 1731/26-27 शामिल हैं. आवेदनकर्ताओं ने इन मामलों में म्यूटेशन के लिए आवेदन किया है. हल्का स्तर से रिपोर्ट होने के बावजूद इन आवेदनों का अब तक निष्पादन नहीं किया गया है और न ही आवेदनकर्ताओं की सुनवाई की जा रही है. आवेदनकर्ताओं के अनुसार इन तीनों मामलों को राजस्व अधिकारी नवनीत प्रकाश द्वारा ऑब्जेक्शन में डाला गया है.


– लंबित आवेदनों के निष्पादन की मांग
आवेदनकर्ताओं का कहना है कि म्यूटेशन के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें समय पर निष्पादन की उम्मीद रहती है. लेकिन आवेदन ऑब्जेक्शन में चले जाने के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट कराने के लिए उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. लोगों ने कहा कि राजस्व अधिकारी स्तर पर जिन कार्यों का निष्पादन होना है, उनमें इस तरह की परेशानी अधिक सामने आ रही है. लोगों ने राजस्व अधिकारी के कार्यकलाप को लेकर पूर्व में भी जिलाधिकारी स्तर पर विभिन्न मामलों में शिकायत किए जाने की बात कही है. कुछ मामलों में स्पष्टीकरण भी हुआ है.


क्या कहते है अधिकारी
मामले में जांच की जाएगी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लोगों के समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा.
इति चतुर्वेदी
डीसीएलआर, सदर अनुमंडल मोतिहारी

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App