Tuesday, 06 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
केसरिया की मुखिया ज्योति कुमारी केबीसी संवाद में अमिताभ बच्चन से करेंगी सीधा संवाद•मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ चादरों ने बढ़ाई चिंता, सस्ते दाम पर बेच रहे दो संदिग्ध अचानक गायब•मौत के एक साल बाद मनीषा को मिलेगा इंसाफ! वायरल वीडियो ने खोले पुराने राज, अब दर्ज हुई FIR•18 मामलों में नाम, आर्म्स एक्ट केस में वांछित नरेश पाण्डेय पर 10 हजार का इनाम; मोतिहारी पुलिस ने जारी किया पोस्टर•तुरकौलिया में युवक की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले दो दर्जन से अधिक चाकू के जख्म; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य•म्यूटेशन नहीं करना है तो ऑब्जेक्शन में डाल रहे आवेदन, कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग•मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•उमेश की मौत के बाद ठेले पर शव भेजने का मामला: रघुनाथपुर थाने के गश्ती पदाधिकारी निलंबित, थानाध्यक्ष से जवाब तलब•मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•

केसरिया की मुखिया ज्योति कुमारी केबीसी संवाद में अमिताभ बच्चन से करेंगी सीधा संवाद

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

केसरिया। मठिया पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी ने पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक का सफर तय कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन ‘यशस्वी मुखिया’ प्रतियोगिता के जरिए केबीसी संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ है। खास बात यह है कि बिहार से इस कार्यक्रम के लिए ज्योति कुमारी का चयन अकेली प्रतिनिधि के रूप में हुआ है। अब उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने संवाद करने का अवसर मिलेगा।

7 अक्टूबर को मुंबई में रिकॉर्डिंग के दौरान ज्योति कुमारी पंचायत में हुए विकास कार्यों, ग्रामीण कल्याण की योजनाओं, महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा करेंगी। उनका चयन पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों और विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इस प्रक्रिया में पंचायती राज विभाग के मार्गदर्शन की भी भूमिका रही।

ज्योति कुमारी ने कहा कि गांव की एक सामान्य महिला के लिए देश के बड़े मंच तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पंचायतवासियों के भरोसे और सहयोग को दिया। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का साधन है।

उन्होंने ग्रामीण बेटियों से कहा कि वे परिस्थितियों से घबराने के बजाय अपनी क्षमता पहचानें और लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करें। ज्योति के चयन से मठिया पंचायत और पूरे केसरिया क्षेत्र में उत्साह है। ग्रामीण इसे क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मान रहे हैं।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App