Thursday, 22 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•गोढ़िया माई मंदिर: जहां मन्नत पूरी होने पर माता को चढ़ाई जाती है रुपयों की माला, नवरात्र में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु•

खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

शराब के धंधे से बच्चों की पढ़ाई तक पहुंची पुलिस, 70 बच्चों को स्कूल भेजने की पहल

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में पुलिस की पहल अब बच्चों को स्कूल से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ी है। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेल्हारा धांगर टोला में थानाध्यक्ष अमन कुमार ने अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। पहल के तहत करीब 40 बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की गई। इसके बाद दूसरे टोले के करीब 30 बच्चों को भी स्कूल भेजने के लिए तैयार किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस पहल की जानकारी दी है।

पुलिस वाहन से विद्यालय पहुंचे बच्चे

तेल्हारा धांगर टोला में थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। पहल के तहत बच्चों को पुलिस वाहन से स्कूल पहुंचाया गया, ताकि वे पढ़ाई से जुड़ सकें।

पुलिस की इस पहल का असर दूसरे टोले में भी देखने को मिला। वहां के करीब 30 बच्चों को भी विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह दोनों टोलों के लगभग 70 बच्चों और उनके परिवारों तक शिक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

देसी चुलाई शराब के कारोबार से दूर रहने की अपील

पुलिस ने उन परिवारों को भी समझाया, जिनके सदस्य देसी चुलाई शराब की बिक्री से जुड़े हैं। उन्हें अवैध शराब कारोबार से दूर रहने और बच्चों की पढ़ाई व बेहतर भविष्य पर ध्यान देने की सलाह दी गई। पुलिस का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।

पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने की भी पहल

थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री उपलब्ध कराने की बात भी कही। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित स्कूली शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना है।

कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में की गई यह पहल पुलिस की सामुदायिक भूमिका को भी सामने लाती है। अब देखना होगा कि जागरूकता अभियान के बाद बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाते हैं या नहीं।

 

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App