मोतिहारी। मधुबन में दंपती को सुनसान रास्ते पर रोककर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर कांड के अनुसंधान की दोबारा समीक्षा और पर्यवेक्षण किया। एसपी ने सात दिनों के अंदर न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों और अब तक हुए अनुसंधान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांड का अनुसंधान अंतिम चरण में है। अगले सात दिनों के भीतर आरोपपत्र समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस की कोशिश है कि साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाए, ताकि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में सुनसान रास्ते पर दंपती को रोकने के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने पहले ही आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब एसपी के सीधे पर्यवेक्षण के बाद अनुसंधान पूरा कर आरोपपत्र दाखिल करने की समयसीमा तय की गई है।
इससे पहले: सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES







