Tuesday, 20 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•गोढ़िया माई मंदिर: जहां मन्नत पूरी होने पर माता को चढ़ाई जाती है रुपयों की माला, नवरात्र में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु•सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार•एक फोन कॉल, रेड लाइट एरिया और पुलिस का खतरनाक प्लान…जानिए कैसे अपर थानाध्यक्ष ने बचाई केसरिया की बेटी की अस्मत•लोजपा नेता गुड्डू सिंह को मातृ शोक, 90 वर्ष की उम्र में माता नूनू दाई देवी का निधन•शारदीय नवरात्र में महिलाओं के सामाजिक सम्मान को लेकर डॉ. हेना चंद्रा की नई पहल•सांसद अखिलेश सिह ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा,”वोटर लिस्ट से जिनका नाम कटा है,वो भारत के ही नागरिक हैं।”•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन•

मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को मेले में कुछ लोगों के नशे की हालत में हो-हल्ला करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की। जांच में सभी 13 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण की ओर से 20 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड परिसर में छापेमारी की। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में जितना, चिरैया, नगर, मुफ्फसिल, छतौनी और घोड़ासहन थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस की ओर से जारी सूची में राज कुमार, कृष्ण कुमार, छोटेलाल कुमार, सुनील पटेल, छोटू कुमार, संटू कुमार, रंजन कुमार, विमल कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सूरज कुमार, साजन कुमार और विकेश कुमार आदि के नाम दर्ज हैं।

पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App