Wednesday, 21 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•गोढ़िया माई मंदिर: जहां मन्नत पूरी होने पर माता को चढ़ाई जाती है रुपयों की माला, नवरात्र में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु•सुनसान रास्ते में दंपति को रोका, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में आठ गिरफ्तार•

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी।बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर बुधवार की शाम मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समीप दीपदान यज्ञ का आयोजन किया गया। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 139 दीप प्रज्वलित कर बिहार केसरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कई अधिवक्ता समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।वहीं कार्यक्रम में मौजूद फाउंडेशन के सदस्यों ने एक स्वर में श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग भारत सरकार से की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक चन्द्र ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का जीवन जनसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनकी जयंती पर 139 दीप प्रज्वलित करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश है।

फाउंडेशन के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार केसरी का संघर्षपूर्ण जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद रखने के साथ उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारना भी जरूरी है।

जदयू नेता पंडित सुधाकर मिश्र उर्फ चुन्नू मिश्रा ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के योगदान को बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास की महत्वपूर्ण विरासत बताया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता अजितेश कुमार दूबे, अधिवक्ता पराशर प्रभात उर्फ रिंटू कुमार, अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संदीप सिंह, अभय ठाकुर उर्फ बिट्टू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, दीपदान यज्ञ का उद्देश्य बिहार केसरी के योगदान को स्मरण करने के साथ उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App