Friday, 16 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•मोतिहारी में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट का दावा, एसपी ने बताया मामला संदिग्ध, पिस्टल के बल पर घर में घुसे थे बदमाश•वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल•मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ आरोपी, पिस्टल-कारतूस से लेकर विदेशी शराब तक बरामद,खुद को बताता पत्रकार•छात्र को मारा चाकू,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती•

मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

6 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

दुर्गा पूजा एवं दशहरा ट्रैफिक प्लान

17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक
समय: शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक
मोतिहारी जिलान्तर्गत दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। निर्धारित मार्गों पर वाहनों के परिचालन में प्रतिबंध रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।

01. पैदल मार्ग एवं ड्रॉप गेट

यातायात निर्देश: निर्धारित मार्गों पर शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं तथा दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला-बच्चों से संबंधित वाहनों को निर्देशानुसार छूट रहेगी।

1. छतौनी चौक ड्रॉप गेट

छतौनी चौक➜
मधुबन छावनी चौक➜
गांधी चौक मार्ग

वाहन प्रतिबंध

छतौनी चौक से मधुबन छावनी चौक होते हुए गांधी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर दोपहिया वाहन को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

2. नगर थाना (पेट्रोल पंप गोलंबर) ड्रॉप गेट

नगर थाना➜
मोतिहारीशील पुल➜
गांधी चौक

ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित

नगर थाना से मोतीझील पुल होते हुए गांधी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। दोपहिया एवं निजी चारपहिया वाहन नगर निगम चौक ड्रॉप गेट तक जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: मोतीझील के किनारे मरीन ड्राइव की पक्की सड़क। यहां से श्रद्धालु पैदल मुख्य बाजार के दुर्गा पंडालों तक जा सकेंगे।

3. जानपुल चौक ड्रॉप गेट

जानपुल चौक➜
ज्ञान बाबू चौक➜
सत्याग्रह चौक➜
गांधी चौक

ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित

इस मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। दोपहिया एवं निजी चारपहिया वाहन नाका नंबर-01 ड्रॉप गेट तक गली से होकर जा सकेंगे। वाहन पार्क करने के बाद श्रद्धालु पैदल मुख्य बाजार के दुर्गा पंडालों तक जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: रोइंग क्लब से नगर निगम कार्यालय के पीछे मरीन ड्राइव की पक्की सड़क।

02. दोपहिया एवं पैदल मार्ग

1. हवाई अड्डा चौक ड्रॉप गेट

हवाई अड्डा चौक➜
कचहरी चौक➜
बलुआ चौक➜
हॉस्पिटल रोड➜
नगर थाना चौक

इस मार्ग पर पैदल तथा दोपहिया वाहन जा सकेंगे। ऑटो एवं ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।

पार्किंग स्थल: हवाई अड्डा का मैदान।

2. नगर निगम चौक ड्रॉप गेट

नगर निगम चौक➜
गांधी चौक➜
मुख्य बाजार

नगर निगम चौक पर दोनों लेन में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। गांधी चौक और मुख्य बाजार के दुर्गा पंडालों की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मेले में आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल पर निजी दोपहिया एवं चारपहिया वाहन खड़ा कर सकेंगे। नगर थाना गोलंबर से गांधी चौक की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।

पार्किंग स्थल: रोइंग क्लब से नगर निगम कार्यालय के पीछे मरीन ड्राइव की पक्की सड़क।

3. एमएस कॉलेज ड्रॉप गेट

एमएस कॉलेज➜
चांदमारी चौक➜
बलुआ चौक

इस मार्ग पर पैदल एवं दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: एमएस कॉलेज का मैदान।

4. रघुनाथपुर रोड भवानी चौक ड्रॉप गेट

टीवीएस शोरूम के पास

रघुनाथपुर सड़क➜
भवानी चौक➜
बलुआ चौक

इस मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: रघुनाथपुर बस स्टैंड।

5. बापूधाम रेलवे स्टेशन ड्रॉप गेट

प्लेटफॉर्म नंबर 01➜
नगर थाना की ओर जाने वाली सड़क

इस मार्ग पर पैदल एवं दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: एमएस कॉलेज का मैदान।

6. मठिया मोड़-ढाका रोड ड्रॉप गेट

मठिया मोड़➜
छतौनी बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क

इस मार्ग पर पैदल एवं दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

7. जिला परिषद मार्केट ड्रॉप गेट

पकड़ीदयाल रोड

जिला परिषद मार्केट➜
छतौनी बस स्टैंड मार्ग

इस मार्ग पर पैदल एवं दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: मनरेगा पार्क के पास।

8. जानपुल चौक ड्रॉप गेट

जानपुल चौक➜
ज्ञान बाबू चौक➜
मुख्य बाजार

मुख्य बाजार की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निजी दोपहिया एवं चारपहिया वाहन ज्ञान बाबू चौक तक आ सकेंगे।

पार्किंग स्थल: रोइंग क्लब से नगर निगम कार्यालय के पीछे मरीन ड्राइव की पक्की सड़क।

9. रोइंग क्लब हनुमान मंदिर के पास ड्रॉप गेट

रोइंग क्लब➜
नगर निगम चौक

इस ड्रॉप गेट से ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मेले में आने वाले निजी दोपहिया एवं चारपहिया वाहन नगर निगम चौक तक जा सकेंगे।

पार्किंग स्थल: रोइंग क्लब से नगर निगम कार्यालय के पीछे मरीन ड्राइव की पक्की सड़क।

10. निजी बसों के परिचालन में बदलाव

मोतिहारी जिलान्तर्गत निजी बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों का परिचालन 17 अक्टूबर 2026 से दुर्गा पूजा विसर्जन तक सरकारी बस स्टैंड से होगा।

11. मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

अवधेश चौक➜
जानपुल चौक

अवधेश चौक से जानपुल चौक की ओर मालवाहक वाहन नहीं जाएंगे।

विशेष सूचना: शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक रक्सौल से मुजफ्फरपुर तथा मुजफ्फरपुर से रक्सौल जाने वाले वाहनों का परिचालन अष्टमी, नवमी और दशमी को बंद रहेगा।

03. चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

छतौनी चौक से शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले वाहन चालक इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

रूट प्लान 01 — बापूधाम रेलवे स्टेशन

छतौनी चौक
बाइपास NH-28
अवधेश चौक
जानपुल चौक
बापूधाम रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर 01 एवं 02
एमएस कॉलेज तक

रूट प्लान 02 — हवाई अड्डा मैदान

छतौनी चौक
बाइपास NH-28
बरियारपुर चौक
हवाई अड्डा मैदान

रूट प्लान 03 — मोतिहारी कोर्ट रेलवे स्टेशन

छतौनी चौक
बाइपास NH-28
दुर्गा चौक
चीनी मिल
मोतिहारी कोर्ट रेलवे स्टेशन — आरओबी पुल के नीचे

04. मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट

1. छतौनी चौक से ढाका

छतौनी चौक➜
मठिया जिरात चौक➜
मठिया मोड़➜
कमेटी चौक➜
चिरैया➜
ढाका

2. छतौनी चौक से पकड़ीदयाल

छतौनी चौक➜
मठिया जिरात चौक➜
मठिया मोड़➜
कमेटी चौक➜
मनरेगा पार्क➜
पकड़ीदयाल

3. मुजफ्फरपुर से रक्सौल

पिपराकोठी➜
खजुरिया➜
संग्रामपुर➜
अरेराज➜
हरसिद्धि➜
छपवा➜
सुगौली➜
रामगढ़वा➜
रक्सौल

05. वाहन चालकों और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश

  • मुख्य बाजार और दुर्गा पूजा पंडालों के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें।
  • प्रतिबंधित मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा लेकर न जाएं।
  • रेलवे स्टेशन, अस्पताल और जरूरी सेवाओं की ओर जाते समय स्थानीय यातायात निर्देशों की जानकारी लें।
  • मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • भीड़ वाले इलाकों में वाहन खड़ा कर सड़क अवरुद्ध न करें।

स्रोत/पुष्टि विवरण: जानकारी जिला पुलिस द्वारा दी गई है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App