मोतिहारीः सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।सीवान के वरिष्ठ जदयू नेता व एमएलसी के निर्दलीय उम्मीदवार नजमूल होदा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी उम्मीदवार हैं।एमएलसी प्रत्याशी नजीमूल होदा विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे है।उन्होंने बुधवार को मोतिहारी के एमएस कॉलेज,एसएनएस कॉलेज और गोपाल साह हाईस्कुल समेत कई शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में एक नंबर के वरीयता का वोट देने का अपील किया।शिक्षक मतदाताओं ने भी उन्हें वोट देने का भरोसा दिया।इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी नजमूल होदा ने कहा कि यह पार्टी आधारित चुनाव नहीं है और वह जदयू के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं।उनकी आस्था नीतीश कुमार और जदयू के प्रति है।इस चुनाव में पार्टी ने समर्थन नहीं दिया है।इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें शिक्षकों का अपार समर्थन मिल रहा है।शिक्षकों के समर्थन से वह निश्चित रुप से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीतेंगे।
पार्टी से बगावत करने के बाद कार्रवाई होने के सवाल पर नजमूल होदा ने कहा कि पार्टी अगर कार्रवाई करती है।तो कोई बात नहीं है।हमें उससे कोई परेशानी नहीं है।पार्टी ने हमें दिया हीं क्या है।जो ले लेगी।तो अफसोस हो जाएगा।लेकिन एक बात जरुर है कि पार्टी के बदौलत हीं हमलोग यहां तक पहुंचे हैं।नीतीश कुमार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार है कि जो विश्वास उनलोगों ने मुझपे किया था।उसपर अब तक खड़ा उतरा हूं।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES







