Sunday, 18 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
एक फोन कॉल, रेड लाइट एरिया और पुलिस का खतरनाक प्लान…जानिए कैसे अपर थानाध्यक्ष ने बचाई केसरिया की बेटी की अस्मत•लोजपा नेता गुड्डू सिंह को मातृ शोक, 90 वर्ष की उम्र में माता नूनू दाई देवी का निधन•शारदीय नवरात्र में महिलाओं के सामाजिक सम्मान को लेकर डॉ. हेना चंद्रा की नई पहल•सांसद अखिलेश सिह ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा,”वोटर लिस्ट से जिनका नाम कटा है,वो भारत के ही नागरिक हैं।”•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन•मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•

शारदीय नवरात्र में महिलाओं के सामाजिक सम्मान को लेकर डॉ. हेना चंद्रा की नई पहल

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: शारदीय नवरात्र की भक्ति में पूरा जिला डूबा हुआ है और लोग माता की अराधना में लगे हैं।वहीं महिला शक्ति के इस पर्व के मौके पर महिलाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा,आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए एक नई पहल शहर की चिकित्सक डॉ.हेना चंद्रा ने शुरु की है।बेलबनवा स्थित चंद्रा लाइफलाइन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को चंद्रा लाइफलाइन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विधिवत शुभारंभ हुआ।समारोह में महिलाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा,आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा रहीं। अध्यक्षता फाउंडेशन की निदेशिका डॉ.हेना चंद्रा ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए
मुख्य अतिथि डॉ. स्वस्ति सिन्हा ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनीता वर्मा ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। वही डॉ. हेना चंद्रा ने कहा कि फाउंडेशन की स्थापना के पीछे महिलाओं के जीवन से जुड़ी चुनौतियों को करीब से समझने का अनुभव और उनके समाधान के लिए कुछ ठोस करने की इच्छा है। एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने महसूस किया कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान केवल चिकित्सा सुविधाओं तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान और उचित अवसर भी जरूरी हैं।

इस मौके पर माता की आरती हुई।वहीं महिलाओं ने लोक परम्परा से जुड़े झिझिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति थी।साथ हीं माता की झांकी के साथ कई भक्तिपूर्ण कार्यक्रम किए गए।

इस मौके पर नलिनी श्रीवास्तव, निशा जी, अंशु ठाकुर, सविता सिंह, अधिवक्ता रूपम राज, प्रियंका सिंह सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App