मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मोबाइल की बड़ी खेप बरामद करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन पुरुष और दो नेपाली महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 59 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक कार भी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मेहसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की KIA SONET कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05BQ4338) से मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर चोरी के मोबाइल नेपाल ले जाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने एनएच-27 पर ग्राम दामोदरपुर कट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से चोरी के 59 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने मोबाइल और कार को जब्त कर उसमें सवार तीन पुरुषों एवं दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
- 59 मोबाइल फोन
- एक KIA SONET कार
गिरफ्तार आरोपित:
- रामप्रवेश कुमार, पिता रामशिष साह, निवासी चम्पापुर, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
- नवनीत सिंह, पिता नंदकिशोर सिंह, निवासी थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
- साहेब कुमार, पिता लोरिक राय, निवासी कदमवा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
- दो नेपाली महिलाएं।
छापेमारी दल: कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया के नेतृत्व में मेहसी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES







